परिचय
Earth Charter International (ECI) हर किसी को Earth Charter Initiative के लक्ष्य की प्राप्ति में सहयोग करने को प्रोत्साहित करता है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में आपकी सक्रिय भागीदारी और सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में, ECI विकेन्द्रीकृत गतिविधियों (decentralized activities) के प्रोत्साहन और व्यक्तियों, समुदायों व संस्थाओं के सशक्तिकरण (empowerment) द्वारा इस पहल को विश्व भर में प्रसारित करने की प्रक्रिया में है।
चूंकि ECI ने इस नई नीति को अपनाया है, अत: ECI विभिन्न औपचारिक अंतर्राष्ट्रीय प्रक्रियाओं (formal international processes) व कुछ सीमित प्रोजेक्टों द्वारा Earth Charter को प्रोत्साहित भी करता रहेगा। हालाँकि, यह नई नीति आवश्यक है क्योंकि Earth Charter International सचिवालय उन गतिविधियों के सिर्फ एक छोटे से हिस्से को ही संचालित कर सकता है जो Earth Charter की उद्देश्य प्राप्ति में आवश्यक है।
नीचे दी गई कार्य योजना लोगों को Earth Charter से सम्बन्धित गतिविधियों को इसके मूल्यों व सिद्धांतों के अनुसार संचालित करने में सहायता प्रदान करेगी।
इस कार्य योजना का एक उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि Earth Charter की ओर से होने वाली विकेन्द्रीकरण की गतिविधियाँ जिस प्रकार घटित हो रही हैं उनमें अनुरूपता (consistency) हो। इन निर्देशों को Earth Charter Initiative के एक प्रकार के आभासी समन्वय तंत्र (virtual coordinating mechanism) के तौर पर देखें क्योंकि यह विकेन्द्रीकृत विस्तार को तेज़ी प्रदान करता है जिसमें पूरे विश्व के लाखों लोगों की गतिविधियाँ शामिल हो सकती हैं।
यह कार्य योजना सबसे पहले उन व्यक्तियों के लिए है जो Earth Charter से जुड़ना चाहते हैं। Earth Charter के कई सिद्धांतों के पूर्ण कार्यांवयन के लिए प्रशासनों, नगर निगमों और अन्य संस्थाओं की भागीदारी की आवश्यकता होगी। हालाँकि, एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए सामान्य व्यक्तियों की प्रतिबद्धता अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत है। साथ ही, इसके लिए हर क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की सहयोगिता भी अत्यंत आवश्यक है।
ये कार्य योजनाएँ स्थिर तथा अंतिम नहीं हैं। विभिन्न क्षेत्रों में Earth Charter को लागू करने के प्रयत्नों से हुए अनुभवों के आधार पर Earth Charter International परिषद इसकी समय-समय पर समीक्षा करती रहेगी। आपके द्वारा दिए जाने वाले सुझावों तथा टिप्पणियों का भी परिषद स्वागत करती है।
कार्य योजना
- Earth Charter से शुरुआत करें. यदि आप Earth Charter के उद्देश्य को वास्तविकता में बदलने की योजना बना रहे हैं तथा इससे सम्बन्धित गतिविधियों में शामिल हैं तो Earth Charter को अपने दिशा निर्देशक के तौर पर प्रयोग में लाएँ।
- जीता-जागता उदाहरण बनें: अपने घर, अपने कार्य स्थल और अपने समुदाय के बीच रोज़मर्रा के जीवन में Earth Charter के प्रयोग का एक जीता-जागता उदाहरण बनने की कोशिश करें।
- स्वयं को सशक्त करें: जो भी करें पूरे विश्वास के साथ करें और यह यक़ीन रखें कि एक अकेले व्यक्ति के तौर पर भी आप दुनिया में बदलाव ला सकते हैं। आपके द्वारा की जाने वाली गतिविधियाँ दूसरों की गतिविधियों को भी तेज़ करेंगी।
- सहयोग दें, सहयोग लें: अन्य लोगों के साथ साझेदारी तथा सहयोगिता द्वारा परिवर्तन में एक प्रभावकारी भूमिका निभाएँ तथा ऐसे समाधानों की खोज करें जो आपको सफलता प्रदान करें।
- दूसरों को सशक्त करें: दूसरों को ऐसे अवसर उपलब्ध कराएँ जिससे उनकी रचनात्मकता में वृद्धि हो और साथ ही उनमें समस्याओं का समाधान करने, निर्णय लेने व नेतृत्व करने की क्षमताओं का भी विकास हो सके।
- आपसी सम्मान तथा समझ बढ़ाएँ: भिन्न-भिन्न समुदायों व संस्कृति के लोगों तथा समूहों के बीच बातचीत द्वारा आपसी सम्मान व विश्वास बनाने का प्रयास करें।
- आत्म-संगठन की भावना विकसित करें: किसी भी प्रकार के नियंत्रण का प्रयास ना करते हुए Earth Charter से प्रेरित होकर उठाए गए कदमों के प्रसार में सहयोग करें, उन मानव समूहों की योग्यता पर विश्वास करें जिनके पास स्वयं को संगठित करने का एक स्पष्ट नैतिक उद्देश्य हो और जिनके पास सकारात्मक परिणामों को प्राप्त करने की क्षमता हो।
- समस्या के मूल कारण पर ध्यान केन्द्रित करें: मनुष्य के सामने खड़ी प्रमुख समस्याओं तथा चुनौतियों के मूल कारणों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें तथा वर्तमान व्यवस्था का दबाव अपने कार्यों पर ना पड़ने दें।
- प्रतिबद्ध रहें पर लचीलापन बनाएँ रखें: Earth Charter के आधारभूत सिद्धांतों की प्रतिबद्धता पर कायम रहें और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में उन्हीं साधनों का प्रयोग करें जो Earth Charter के मूल्यों के अनुकूल हों परंतु परिस्थितियों के अनुसार अपने साधन और पद्धतियों में लचीलापन तथा नयापन लाते रहें।
- रास्ते बनाएँ: अपनी सोच तथा कार्यों को धन पर निर्भरता की वज़ह से सीमित ना करें; कल्पनाशक्ति का प्रयोग करें और अपनी सोच को कार्यांवित करने के लिए अपनी ओर से प्रयास करें।
- तकनीक का सही इस्तेमाल करें: इस बात को ध्यान में रखें कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो तकनीक से बहुत अधिक परिचित नहीं हैं, अत: किसी समस्या का तकनीकी समाधान देते समय यह सुनिश्चित कर लें कि वह समाधान उनके लिए उपयुक्त हो।
- चार्टर की अखंडता बनाए रखें: Earth Charter को प्रस्तुत करते हुए, उसका उद्धरण देते हुए या अनुवाद करते हुए इसके मूल पाठ्यांश के शब्दों और उद्देश्य का ध्यान रखें। Earth Charter को सिर्फ उन्हीं संस्थाओं, उत्पादों तथा घटनाओं से जोड़ें जो इसके मूल्यों व उद्देश्यों से मिलती हों।
